• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बलरामपुर: डायलिसिस सेवा बनी जीवन रक्षक

बलरामपुर: डायलिसिस सेवा बनी जीवन रक्षक – बलरामपुर जिला अस्पताल में मिल रही निःशुल्क सुविधा से मरीजों को राहत..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 12, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: डायलिसिस सेवा बनी जीवन रक्षक
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर,12 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डायलिसिस सेवा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक 35 से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं और 1478 सेशन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं।

जिला अस्पताल में स्थापित तीन डायलिसिस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन दो शिफ्टों में 5 से 6 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और विशेष रूप से प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत मिली है, जो पहले इलाज के लिए महंगे निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर थे।

अस्पताल के भीतर ही अब राहत भरी सांस

ग्राम पंचायत कोटसरी निवासी धनेश कहते हैं, “पहले हर सप्ताह अंबिकापुर जाना पड़ता था, समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। अब यहीं अस्पताल में हर हफ्ते डायलिसिस करवा लेता हूं। इलाज फ्री है और सफर का झंझट भी खत्म हो गया है।”

धनेश जैसे कई मरीजों ने बताया कि निजी अस्पतालों में एक डायलिसिस सत्र की कीमत ₹1000 से ₹2000 तक होती थी, जो गरीब परिवारों के लिए असहनीय बोझ बन जाता था। कई बार आर्थिक तंगी के कारण इलाज अधूरा रह जाता था।

गरीबों को संजीवनी बना यह पहल

यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक कारणों से समय पर किडनी संबंधी इलाज नहीं करवा पाते थे। जिला अस्पताल में अब यह सुविधा सुलभ और निशुल्क उपलब्ध होने से लोगों को चिकित्सा सुविधा के साथ मानसिक राहत भी मिली है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में डायलिसिस मशीनों की संख्या और स्टाफ की क्षमता को और बढ़ाने की योजना है ताकि अधिक मरीजों को इस सुविधा का लाभ समय पर मिल सके।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की दिशा में बड़ी उपलब्धि

यह सेवा न केवल मरीजों के जीवन को बचा रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिला अस्पताल की यह पहल एक सकारात्मक और सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है।

Previous Post

इटावा में MSME उद्यमियों के लिए ESG कार्यशाला,

Next Post

कुसमी: युक्तियुक्तकरण की आड़ में स्कूल बंदी पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
कुसमी: युक्तियुक्तकरण की आड़ में स्कूल बंदी पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

कुसमी: युक्तियुक्तकरण की आड़ में स्कूल बंदी पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7