बलरामपुर: तेंदुए के हमले में 2 साल के बच्चे की मौत, DM और मंत्री पहुंचे घर — 5 लाख की आर्थिक मदद
बलरामपुर (यूपी)। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेंदुए के हमले में 2 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
जैसे ही प्रशासन को जानकारी मिली, जिलाधिकारी विपिन जैन तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता और आवश्यक सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही मंत्री अरुण कुमार ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस हादसे के बाद वन विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।














