भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 28 अप्रैल 2024/ जिला बलरामपुर में हाल ही में पटवारी संघ के चुनाव हुए, जिसमें धीरेंद्र उर्मलिया ने बाजी मारी। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपने विपक्ष चंचल मिरी को हराकर कुल 52 वोट हासिल किए, जबकि चंचल मिरी को 20 वोट मिले और पांच वोट रिजेक्ट हुए। इस चुनाव में कुल 77 वोट डाले गए थे। राजस्व पटवारी संघ मे जिलाध्यक्ष विरेंद्र उर्मलिया ने 32 वोट पाकर विजयी होकर संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस चुनाव में सचिव पद पर विजय लकड़ा और कोषाध्यक्ष पद पर विद्यासागर गुप्ता का चयन निर्विरोध किया गया। राजस्व पटवारी संघ हर तीन साल में जिलाध्यक्ष और कार्यकारणी का चुनाव कराता है, जो कि संघ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करता है।











