• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

बलरामपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने अपील

भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर - सैफ अली

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
March 19, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने अपील
0
SHARES
125
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
बलरामपुर, 19 मार्च 2026/ जिला बलरामपुर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ी हितग्राहियों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ओटीपी फ्रॉड और बैंक खातों से अवैध निकासी की घटनाओं को देखते हुए सभी लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील की गई है।
महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की जाती है। इसके लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी मांगता है, तो यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की सभी हितग्राहियों को इन सुरक्षा उपायों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। साथ ही ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर साइबर जागरूकता फैलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हितग्राही क्या करें, क्या ना करें
हितग्राहियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी केवल अधिकृत बैंक कर्मियों के साथ ही साझा करें। मोबाइल नंबर को बैंक खाते एवं आधार से लिंक रखना सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की जानकारी तुरंत बैंक या पुलिस को दें। बैंक से प्राप्त एसएमएस अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें व एटीएम डेबिट कार्ड का पिन पूरी तरह गोपनीय रखें।
हितग्राही किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण, पिन या पासवर्ड साझा न करें। अनजान कॉल, व्हाट्सएप लिंक या फर्जी सरकारी अधिकारियों के झांसे में न आएं। योजना में नाम जोड़ने या पैसा दिलाने के नाम पर किसी को पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध ऐप या लिंक को डाउनलोड करने से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए हितग्राही नजदीकी बैंक शाखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क कर सकते हैं।
Tags: बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

बलरामपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने की “किसान न्याय सभा”, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Next Post

कुसमी: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

Saif Ali Balrampur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

April 25, 2026
आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

April 25, 2026
एम.एस.के.पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के.पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा

April 25, 2026
इटावा पुलिस का खेल प्रतियोगिता में दबदबा

इटावा पुलिस का खेल प्रतियोगिता में दबदबा

April 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7