भारत। tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 12 अप्रैल 2025/ बलरामपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय से लोहे का छड़ और एंगल चोरी करने वाले दो चोरों को कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2025 को प्रार्थी गौतम सिंह, निवासी बलरामपुर, ने थाना बलरामपुर में शिकायत दर्ज कराई कि भाजपा कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे का छड़ और एंगल चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 39/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. मुकेश खलखो उर्फ धुक्का, पिता आशा दान खलखो, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सागरपुर चौकी गणेश मोड़ थाना बलरामपुर
2. आनंद कुमार यादव, पिता स्व. विजय नाथ यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3, बलरामपुर
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना बलरामपुर के प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह (क्र. 637), आरक्षक प्रेमलाल कुजूर (क्र. 257) और आरक्षक सचिन्द्र सिंह (क्र. 1000) की अहम भूमिका रही।














