ब्यूरो रिपोर्ट -डॉ राहुल तिवारी
इटावा-आज ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल इटावा मे वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर पुरूस्कार एवं बाल वाटिका में विशिष्ट, प्राथमिक में उत्कृष्ट, एवं जूनियर में विंग टॉपर्स को भी पुरूस्कार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ अध्यापक विजेंद्र नारायण त्रिपाठी जी ने माँ सरस्वती पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होने सभी छात्रों को पुरूस्कार वितरित किये तथा विशिष्ट पुरूस्कार प्रदान किये। अपने सम्बोधन में श्री विजेंद्र नारायण त्रिपाठी जी ने छात्रों एवं अभिभावकों को बहुत ही रोचक एवं प्रेरणाप्रद जीवन प्रसंगो को साझा किया अपने सम्बोधन में बोलते हुए श्री विजेंद्र नारायण जी ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी रूचि रखते हैं उसी क्षेत्र में पूरी लगन एवं परिश्रम से जुटें,

सफलता आपके कदमों में होगी। योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राहुल तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए योग के विषय में बताया और कहा अपनी दिनचर्या को बदलकर शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सकता है और छात्रों को विशेष जानकारियां दी । कार्यक्रम मे प्रबंधक राकेश चौधरी, प्रधानाचार्य स्वाति दुबे, अध्यापिका रंजना आर्य ,मधु रानी झा , रेनू ,मोहिनी भदोरिया ,प्रिया सभी अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे । अन्त में प्रधानाचार्य स्वाति दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।














