भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 30 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में सोमवार को युवा कांग्रेस ने बिजली कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और “बिजली_चोर_गद्दी_छोड़” जैसे नारों से पूरा जिला गूंज उठा।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब स्टेशन के बाहर बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि साय सरकार में लगातार बिजली दरों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त हो चुकी है और महंगाई की मार झेल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भीड़, नारेबाजी और गुस्से से गूंजा बलरामपुर — युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है।














