भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,शंकरगढ़ 30 सितंबर 2025/ जिला बलरामपुर प्रशासन के निर्देश पर शंकरगढ़ विकासखंड में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता बाइक रैली से हुई, जिसमें हेलमेट पहनकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट न सिर्फ कानून की मजबूरी है बल्कि जिंदगी की सुरक्षा कवच है।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि 1 अक्टूबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।
इस अभियान का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और हर नागरिक को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी समझाना है।













