• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बरियो: होटल में घुसकर युवती से छेड़छाड़

बरियो: होटल में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी – आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 29, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बरियो: होटल में घुसकर युवती से छेड़छाड़
0
SHARES
179
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर/बरियों, 29 जुलाई 2025: बरियों चौकी क्षेत्र के एक होटल में रविवार की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब एक युवक ने महिला होटल संचालिका के साथ घिनौनी हरकत की। आरोपी की पहचान अरबाज खान, निवासी बिलमा, थाना धौरपुर, जिला सरगुजा के रूप में हुई है, जो पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त बताया जा रहा है।

27 जुलाई की शाम करीब 5 बजे अरबाज खान होटल में आया और मोबाइल चार्ज करने का बहाना बनाया। एक घंटे बाद मोबाइल लेकर चला गया। लेकिन रात करीब 11-12 बजे जब महिला होटल बंद कर सो रही थी, तो होटल के सामने बंधी नेट को खोलकर आरोपी अंदर घुस गया। महिला को जबरन पटककर बेइज्जत करने लगा। जब महिला ने विरोध किया, तो उसका गला दबाने की कोशिश करते हुए अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से डरी महिला किसी तरह जान बचाकर पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर भागी, जहाँ रामकुमार और अशोक नामक कर्मचारी सो रहे थे। पीड़िता की चीखें सुनकर वे जाग गए, लेकिन आरोपी वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गया और उन्हें बचाने आए लोगों पर पत्थर से हमला कर दिया। एक गवाह को तो लकड़ी फाड़ने वाले टांगी से हाथ में भी मार दिया। भीड़ जुटने पर किसी तरह आरोपी को काबू में किया गया और टांगी छीनकर सुरक्षित रखा गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अरबाज खान एक शातिर और आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाना धौरपुर में पहले से ही कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं:

1. अपराध क्र. 28/2020 – धारा 294, 506, 323, 307, 147, 149, 34 IPC व 3(2)(5) SC/ST एक्ट

2. अपराध क्र. 21/2025 – धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

3. अपराध क्र. 27/2025 – धारा 296, 315(2), 115(2) IPC

फिलहाल आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में चौकी बरियों की टीम से सउनि मुन्ना राम, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक जगनाथ केराम, सुबोध पैंकरा, अनिल एक्का, सुरेन्द्र रवि शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

Previous Post

अमरनाथ यात्रा कर सकुशल वापस आए शिवभक्तों का  स्वागत सम्मान किया और पौधरोपण भी कराया

Next Post

अहेरीपुर-सलेमपुर मार्ग पर आज तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

अहेरीपुर-सलेमपुर मार्ग पर आज तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
फरेन्दा में तस्करी के सामान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बलैनो कार समेत एक गिरफ्तार

फरेन्दा में तस्करी के सामान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बलैनो कार समेत एक गिरफ्तार

August 12, 2026
खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान, स्टेडियम बनेगा फिटनेस हब;

खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान, स्टेडियम बनेगा फिटनेस हब;

August 10, 2026
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी का CDO ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी का CDO ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

August 9, 2026
हस्तशिल्प की जीवंत परंपरा से रूबरू हुए दतिमा के विद्यार्थी, तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

हस्तशिल्प की जीवंत परंपरा से रूबरू हुए दतिमा के विद्यार्थी, तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

August 8, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7