भरथना.संत निरंकारी मंडल ब्रांच भरथना के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत रमायन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर व तालाब परिसर की साफ सफाई की गई,।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह बंटू ने झाड़ू व सफाई कार्य करते हुए स्वच्छता बनाएं रखने का अपील की। संत निरंकारी मंडल ब्रांच भरथना मुखी गौरव पांडेय ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोजेक्ट अमृत के तहत प्राचीन शिव मंदिर रमायन व तालाब की सफाई की गई है।

इस दौरान सेवादल इंचार्ज गिरधारी लाल लखवानी,धर्मेन्द्र, सुरेंद्र, ज्ञान सिंह, करन आदि मौजूद रहे।
अतुल कुमार भरथना संवाददाता














