भरथना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ, बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी त्योहार आम नगरवासियों से आगामी त्योहार शांति व सदभाव से मनाए जाने की अपील की,साथ ही हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने की हिदायत दी।
रविवार की शाम को आयोजित बैठक में तहसीलदार राजकुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान समेत प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने क्रमशः संबोधन में क्षेत्र व नगर वासियों से आगामी त्योहार शिवरात्रि,होली,रमजान आदि शांति सदभाव से मनाए जाने की अपील की और कहा कि पूर्व से निर्धारित स्थलों पर ही होलिका का दहन होगा साथ ही रमजान के दौरान सड़क पर नवाज़ नही होगी मस्जिद के अंदर ही नवाज की जाए। सभी अभिभावक नाबालिग बच्चो को बाइक नही दे, बाइक चालक हेलमेट का अवश्य उपयोग करे। पीस कमेटी बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मुख्य मार्गों व फूटपाथ पर फैले अतिक्रमण व सड़क पर आडे तिरझे ऑटो रिक्शा खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई

बैठक के दौरान व्यापारी नेता विमल पोरवाल (बंटी),व्यापारी नेता प्रदीप पोरवाल (रज्जन), सभासद सुशील पोरवाल नानुबाबा,राजीव झुन्नी पोरवाल,अजय पोरवाल बोबी, सुमित गुप्ता,डॉ प्रशांत चौहान, सभासद भीखम सिंह, सभासद प्रतिनिधि निहालुद्दीन,आबिद खान राजू, इरफान, सुरेंद्र गुप्ता,अनीता आदि संभ्रांतजन मौजूद रहे।














