भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
राजपुर 5 दिसंबर 2024/ सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने नगर पंचायत राजपुर के विभिन्न वार्डों में 131.55 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर पंचायत राजपुर के अधिकारी/कर्मचारी और स्थानीय नगरवासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान विधायक श्रीमती पैकरा ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। यह कार्य क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देंगे।