भाजपा पदाधिकारियों ने किया विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान का भव्य स्वागत
इटावा/लखना:
भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (स्नातक) डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान जी के इटावा आगमन पर अनंतराम टोल प्लाज़ा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा जी, हरनाथ सिंह कुशवाह जी, भाजपा जिला मंत्री ममता कुशवाहा जी, लखना अध्यक्ष गणेश पोरवाल जी, मंडल अध्यक्ष लखना अश्वनी त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भरथना बंटू गौर, मंडल उपाध्यक्ष बृजेंद्र चौहान, शिवेंद्र सिसोदिया, गोलू चौहान, सोनू राजावत समेत अन्य कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान ने लखना स्थित कालिका मैया मंदिर पहुंचकर माँ कालिका के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता एक बार फिर उजागर हुई।













