भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 17 जुन 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ती गर्मी और इसके कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शालाओं की कक्षाएं 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ की शालाएं पहले ही 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी हैं। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है ताकि गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

सरकार ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस बदलाव का सहयोग करें और बच्चों को समय पर स्कूल भेजें ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।














