भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी, 17 जुन 2025/ सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच सामरी विधान सभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान वरिष्ठ विधायक माननीय भैया लाल राजवाड़े और विधायक डोमन लाल कोर्सवाड़ा भी मौजूद रहे। इस बैठक में सामरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नए कदम उठाने पर विचार-विमर्श हुआ।













