• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाएगा निराकरणः श्रीमती साहू

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 2, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाएगा निराकरणः श्रीमती साहू
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर भारत टीवी 

ग्राम जजावल में समाधान शिविर का किया गया आयोजन, 82 आवेदन प्राप्त

सूरजपुर/02 अगस्त 2024/ आज जिले के प्रतापपुर जनपद अंतर्गत जजावल ग्राम में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 82 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती साहू ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस पर ग्राम सरपंच, एसडीएम सुश्री ललिता भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन निरंतर आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज शासन एवं जिला प्रशासन के सभी अधिकारी आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से कहा कि आपकी समस्याओं एवं शिकायतों को प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके आवेदनों पर कार्यवाही की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए आप जन चौपाल के पोर्टल पर ट्रैक कर सकते है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने एवं उसे मां के समान ही सम्मान देने, देखभाल करने की अपील की है।

इसके अलावा उन्होंने सभी गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के पहली तिमाही में पंजीयन आवश्यक रूप से कराने के लिए कहा। पंजीयन कराने से आपको आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क मिलती है जिससे माता और बच्चे दोनो का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके अलावा उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन के स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कहा।

जिला पंचायत सीईओ ने केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जाता है। इसका लाभ लेने के लिए उन्होंने सभी ग्राम वासियों से कहा। इस दौरान ग्राम सकलपुर के कृषकों को मिट्टी नमूना कार्ड का वितरण भी किया गया।

Previous Post

सभी निर्माण कार्यो को शीघ्र करें पूर्ण: कलेक्टर श्री व्यास

Next Post

हरदोई कांड से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
हरदोई कांड से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी

हरदोई कांड से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
नोएडा में स्थित सुपरनोवा इमारत से एक व्यक्ति की गिरने से मौत का मामला सामने आया है।

नोएडा में स्थित सुपरनोवा इमारत से एक व्यक्ति की गिरने से मौत का मामला सामने आया है।

October 3, 2026
मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

October 3, 2026
उत्तम संतान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है,आचार्य मोहन आर्य

उत्तम संतान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है,आचार्य मोहन आर्य

October 3, 2026
भरथना नगर पालिका में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ

भरथना नगर पालिका में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ

October 2, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7