वुढ़वा मंगल पर्व पर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, छप्पन भोग लगाया
भरथना कस्बा में स्थित भरथना- बिधूना रोड़ पर श्रीबाल रूप हनुमान छोला मंदिर में बुढ़वा मंगल पर्व के उपलक्ष में फूलों का श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया छोला मंदिर पर आयोजित 44वें मंगल महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है |
बुढ़वा मंगल पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना
भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं व आचार्य द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, दीपू दीक्षित, मंदिर प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे

श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर लंगूर की मठिया पर तीन दिवसीय मंगल महोत्सव का आयोजन
बुढ़वा मंगल पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक दिशा निर्देश दिए














