जिला इटावा | ब्लॉक महेवा | ग्राम अहेरीपुर

गांव के अंदर चल रहा अंग्रेजी शराब का ठेका, ग्रामीणों में आक्रोश
इटावा जनपद के महेवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहेरीपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के रिहायशी इलाके के अंदर ही अंग्रेजी शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है, जो कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, शराब के ठेके को आबादी, धार्मिक स्थल, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों से एक निश्चित दूरी (कम से कम 500 मीटर) पर होना चाहिए, लेकिन अहेरीपुर में यह ठेका गांव के बीचों-बीच चल रहा है।
क्या है प्रभाव:
गांव में युवाओं पर नशे का बुरा असर
महिलाएं और बुज़ुर्ग असहज महसूस कर रहे
सामाजिक माहौल हो रहा है दूषित
ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस शराब ठेके को तत्काल हटाने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।













