भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर जिले में जनजातीय गौरव माह के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित करने हेतु निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में कु. माही गुप्ता (रामानुजगंज) ने प्रथम, कु. बिमला कुजूर (रेहड़ा) ने द्वितीय और कु. फुलबसिया सेजेस (बरियों) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा गहरवार (बेलसर) ने प्रथम, माही तिवारी (रामानुजगंज) ने द्वितीय और सोरमीला (रामानुजगंज) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में डॉ. डी.एन. मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती आशारानी टोप्पो, सहायक संचालक, तथा अन्य प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।