होली के त्योहार मद्देनज़र खाद्य विभाग ने भरथना में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की कई दुकानों पर छापा मारते हुए जांच के लिए नमूने भरे। इसके साथ ही मिठाई पर चिपकाई जाने वाली 120 किलो रंगीन कचरी को सीज कर दिया। दुकानदारों में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि सहायक खाद्य आयुक्त सतीश शुक्ला ने अपनी टीम के साथ छापा मारी की। साफ सफाई को लेकर कई दुकानदारों को चेतावनी दी। इसके साथ ही अलग अलग दुकानों पर जाकर नमूने भरे।एक दुकान पर मिठाई पर चिपकाने वाले हानिकारक रंगीन कचरी को नष्ट किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिलावट को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पत्रकार : अतुल कुमार भरथना














