सोमवार को भरथना नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड बैठक आहुत की गई जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अजय कुमार यादव (गुल्लू) के द्वारा की गई | उक्त बोर्ड बैठक में आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया लिपिक के द्वारा गत बोर्ड बैठक की कार्रवाई विगत माहो का आय-व्यय पढ़कर बोर्ड के समझ सुनाया गया जिस पर विचार विमर्श उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले नगर पालिका परिषद की सरकारी सम्पत्तियो पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कर दें नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है खाली हुई जमीनों पर जनहित में दुकाने बनबाकर पात्रों को आवंटित की जाए प्रस्ताव रखा गया पालिका कार्यालय भरथना में हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव (गुल्लू) ने कही साथ ही नगर में समुचित स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियाँ लगाने वार्डों के आंशिक हिस्से का नामकरण कराये जाने व विभिन्न सड़कें पुलिया के निर्माण कार्य वाटर कूलर मरम्मत कराये जाने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पालिका की रैकिंग अच्छी रखने के लिए समुचित कार्यवाही किये जाने व आवश्यक सामग्री खरीदने, सभासदों के वार्डों में उनके नाम के बोर्ड जिसमे उनकी फोट लगी हो को लगवाने श्मसान घाटों का सौंदर्यीकरण नगरीय जल निकासी शीवर योजना अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण व अन्य संचालित योजनाओं के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ

अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बाताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका की आय बढाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है 15 वें वित्त आयोग व अवस्थापना निधि से प्राप्त धनराशी के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है. बैठक में सभासद राम मूर्ति, सीमा, मीरा, रीना देवी,भीखम सिंह,किरन पोरवाल, प्रबल कश्यप, सुशील पोरवाल,शिवराम सिंह, रोहित भंसाली, शिवा यादव, राजीव तिवारी, सुनील कुमार आदि सभासद मौजूद रहे.

बोर्ड बैठक उपरान्त अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष अजय कुमार यादव के द्वारा सभी नगरवासियों व सभासदों को आगामी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और अपील की सभी नगरवासी होली का त्यौहार आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मनाये।
पत्रकार : अतुल कुमार














