• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

भगवान परशुराम की जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
April 22, 2023
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
भगवान परशुराम की जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भगवान परशुराम की ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा पर शहर के लोगों ने बरसाए फूल

इटावा। आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को शहर में ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।
शोभायात्रा का प्रारंभ भगवान गणेश व भगवान परशुराम जी की प्रथक आरती करके पंकज तिवारी (बबलू महिंद्रा) ने संगठन के संस्थापक सदस्य सतीश जी के साथ मिलकर किया। भगवान परशुराम की ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा में आज हजारों ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। आज शोभायात्रा में सर्वप्रथम भगवान परशुराम स्वरूप की सभी के द्वारा आरती उतारी गई और आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे टिक्सी मंदिर इटावा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में 51 ब्राह्मणों द्वारा लगातार मंत्र उच्चारण व हवन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। आज की शोभायात्रा में जनपद के विभिन्न इलाकों से लगभग 2500 विप्र बंधुओं ने सहभागिता की।

शोभा यात्रा में कई आकर्षक झांकियां भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान कर रही थी। शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष पीत वस्त्रों में हाथों में झंडा लेकर भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने कहा कि आज जिस तरह से हमारा ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाने के लिए सड़कों पर निकल पड़ा है इससे पूर्व ऐसा नजारा कभी भी नहीं देखा गया।

हमने इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विप्र बंधुओ को एकता और अखंडता का संदेश दे दिया है । उन्होंने कहा कि,आज की इस भव्य शोभा यात्रा में जनपद और जनपद के बाहर से शामिल होने वाले सभी विप्र बंधुओ का मैं ह्रदय से आभारी हूं। शोभा यात्रा में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष ऋषि मिश्रा,युवा जिलाध्यक्ष पंडित शिवम दुबे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम तिवारी, बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौबे, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सुरेंद्र प्रकाश पाठक, हृदेश दीक्षित, विनीत पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, इ0 एसके दीक्षित, अवनीश दीक्षित, सुशांत पांडे, रवि तिवारी, पवन शर्मा ,आशीष शुक्ला सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति एवम कई सैकड़ा ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की थी ।

शोभा यात्रा से पूर्व जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी विक्रम राघव, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़, एसपी कपिल देव सिंह ,सीओ सिटी अमित कुमार ने शोभा यात्रा की पूरी जानकारी लेते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। शोभा यात्रा में शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी, इमरान फरीद टी टी चौकी इंचार्ज सहित कई सैकड़ा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

अनिल कुमार (भारत टीवी इटावा)

Previous Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल

Next Post

सामाजिक लोगों ने गले मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता का दिया संदेश

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
सामाजिक लोगों ने गले मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता का दिया संदेश

सामाजिक लोगों ने गले मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता का दिया संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
दिल्ली में नकली Eno का भंडाफोड़: एसिड मिलाकर तैयार हो रहा था पाउडर, 2 ड्रम तेजाब बरामद

दिल्ली में नकली Eno का भंडाफोड़: एसिड मिलाकर तैयार हो रहा था पाउडर, 2 ड्रम तेजाब बरामद

April 21, 2026
Gorakhpur EMT Vijay Yadav Case | हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज | उत्पीड़न के आरोप

Gorakhpur EMT Vijay Yadav Case | हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज | उत्पीड़न के आरोप

April 21, 2026
भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

April 19, 2026
कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

April 19, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7