भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर भापुसे ने आज 10 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय ने इन प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों का सौंपा।
पदोन्नति का आदेश वरिष्ठ कार्यालय से जारी किया गया था, जिसके आधार पर सभी चयनित अधिकारियों को इस नई पदवी पर नियुक्त किया गया। पदोन्नत हुए अधिकारियों में श्री अतुल दुबे, श्री पंचन राम, कुमार वैभव सिंह, शीला लकड़ा, अमर विलास नीलम तिर्की, मंचन राम, रोशन लकड़ा, दीपक बड़ा, नरेश मिंज, और अजीत लाल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने नव-पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को बधाई दी और कहा कि उनके कंधों पर अब और बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें बेहतर तरीके से निभाना है। उन्होंने अधिकारियों को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों पर मार्गदर्शन दिया और उन्हें अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ली।