अहेरीपुर चौराहे पर जाम से हाहाकार! मोहर्रम गिट्टी फैली, घंटों फंसे राहगीर

महेवा ब्लाक के ग्राम अहेरीपुर चौराहे पर आज भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जब मोहर्रम में इस्तेमाल की गई गिट्टी सड़क पर फैली रह जाने के कारण लंबा जाम लग गया।
चौराहे पर वाहनों की कतारें घंटों तक लगी रहीं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ कई मरीज भी एंबुलेंस व वाहनों में फंसे रह गए। तेज धूप और भीड़भाड़ के बीच लोगों को खड़े रहकर इंतज़ार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गिट्टी हटाने के उचित प्रबंधन न होने से सड़क बेहद फिसलन भरी और संकरी हो गई, जिसके कारण वाहन धीरे-धीरे सरकते नजर आए।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत गिट्टी हटाई जाए और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा
जा सके।













