कानपुर के पनकी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा सामने आया है।
फैक्ट्री परिसर में काम कर रहा एक कर्मचारी लोडर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की पूरी घटना फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।














