No Result
View All Result
बलरामपुर 17 जुलाई 2026। जिला बलरामपुर की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को विकासखंड कुसमी के अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित कोरंधा चेकपोस्ट एवं पुलिस थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, कार्यालयीन अभिलेखों के संधारण तथा साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा इंतजाम, नियमित गश्त एवं वाहनों की जांच संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाना के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विवेचक कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, पुरुष एवं महिला बंदी कक्ष सहित थाना के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोरंधा चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की नियमित जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
No Result
View All Result