No Result
View All Result
बलरामपुर 17 जुलाई 2026। संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार तोड़ते हुए जा घुसा। हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

इसके बाद कलेक्टर सीधे दुर्घटनास्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से घायल महिला श्रीमती लालमुनि से मिलकर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
No Result
View All Result