भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 18 नवंबर 2025/ कुसमी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बासा–मदगुरी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के निवासी तिजा राम नगेशिया पिता सिरू नगेशिया के घर पर बंधी गाय की बछिया को एक जंगली जानवर ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगली जानवर ने बछिया की गर्दन को जबड़ों में दबाकर घर से दूर घसीट ले गया और उसे मार डाला।
मौके पर मिली खून के निशान और घसीटने के गहरे पंजों दिखाई दे रही है खूँखार जंगली जानवर था, जिसने बछिया का आधा-अधूरा मांस खाकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल का मंजर इतना भयावह था कि सुबह देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए।
इस घटना से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में रात में बाहर निकलने से लेकर पशुओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बछिया का रिपोर्ट तैयार किया और पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। विभाग द्वारा जंगली जानवर की गतिविधि पर नजर रखने की बात भी कही जा रही है।













