No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 16मार्च 2026/ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर यह घोषणा की गई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्री यादव की सहमति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो की अनुशंसा पर कुसमी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में सामरी निवासी अमरदयाल यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमरदयाल यादव को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
No Result
View All Result