बलरामपुर 17 मार्च 2026/ नई दिल्ली में प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों, युवाओं और गरीबों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे थे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली पहुंचकर “ट्रेड डील” के मुद्दे पर आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब-जब नौजवानों, किसानों और गरीबों के हकों पर चोट होगी और संविधान पर हमला होगा, तब-तब युवा कांग्रेस चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी होकर संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से ट्रेड डील को लेकर पारदर्शिता बरतने और देश के किसानों, युवाओं तथा छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।