कुसमी: आम के पेड़ पर झूलती मिली महिला की लाश, मानसिक तनाव में उठाया खौफनाक कदम..
भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 14 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 45 वर्षीय हसीबा खातून, पत्नी जसीम उर्फ धुंधू, ने मानसिक अस्थिरता के चलते कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की शाम करीब 4 बजे वह अपने घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। रातभर खोजबीन के बाद रविवार सुबह पास के ही भेड़ी जंगल में एक आम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने बताया कि मृतिका हसीबा खातुन की पिछले कुछ सालो से मानसिक हालत ठीक नही चल रही थी।














