भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज का परिसर आज हरियाली और ममता से महक उठा, जब “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी माँ के सम्मान में पौधे रोपे।
कार्यक्रम में 50 से अधिक छायादार और फलदार पौधे—जैसे आम, जामुन, कटहल, गुलमोहर, अनार, आंवला और अमरूद—का रोपण किया गया। इस पहल के तहत छात्रों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की शपथ ली, यह संकल्प लेते हुए कि जैसे उन्होंने माँ से जीवन पाया, वैसे ही ये पेड़ भी उनके स्नेह और सेवा का प्रतीक बनेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा ने कहा, “प्रकृति सिर्फ जीवन नहीं देती, यह स्वयं जीवन है। अगर हम प्रकृति की सेवा करेंगे, तो यह सदा हमारे जीवन को समृद्ध बनाएगी।” उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हुए सभी को इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर व्याख्याता उमा शंकर यादव, राजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर पौधा, हर सांस और हर मां के नाम… पर्यावरण और भावना के इस अनोखे मेल ने सभी के दिलों को छू लिया।













