भारत tv24×7 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी, 09 सितम्बर 2025 :- करमा त्यौहार की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब गांव में मेहमान बनकर आया युवक आधी रात महिला के कमरे में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया।
ऐसे हुई वारदात :-

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 03 सितम्बर 2025 को ग्राम पंचायत जिगंनिया में करमा त्यौहार था। इस अवसर पर उसका जीजा चांदो क्षेत्र से घर आया हुआ था, जिसके साथ आरोपी अरविन्द पैकरा पिता दुर्गा प्रसाद, निवासी जिगंनिया भी आया था। रात में सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए भोर करीब 3 बजे पीड़िता के जीजा ने करमा खेलने के आरोपी उठाया आरोपी नही ऊठा इसके बाद पीड़िता के जीजा करमा घर से खेलने चले गऐ कुछ देरी बाद आरोपी अरविन्द पैकरा ऊठा पहले पीडि़ता के ससुर से तंबाकू मांगा। उसके बाद टॉर्च जलाकर इधर-उधर देखने लगा और मौका पाकर पीड़िता के कमरे में घुस गया। मच्छरदानी हटाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया। भागते समय पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 64, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अरविन्द पैकरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. डाकेश्वर सिंह, स.उनि. रमेश तिवारी, आर. 663 चालक आरक्षक आर. का विशेष योगदान रहा।














