भारत tv24×7 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/चांदों 09 सिंतबर 2025 :- जिला बलरामपुर के चांदों थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीणों की सतर्कता से भैंसों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश हुआ।
मामला 7 सितंबर की रात का है। ग्राम करचा के आश्रित ग्राम छवारी पचफेड़ी जंगल से दो युवक भैंसे लेकर गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने शक होने पर रोककर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम करमसाय पिता स्व. राधा नगेशिया (24 वर्ष) व संजय यादव पिता महोदर यादव (32 वर्ष), निवासी जलबोथा थाना चांदों बताया। उनके पास से एक काला और एक भूरा भैंसा मिला, जिसे वे झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में थे।

प्रार्थी अभिषेक गुप्ता निवासी इदरीकला ने पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट थाना चांदों में दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 34/2025 पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।













