• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कुसमी: मां, बेटी और बेटे की हत्या में नया खुलासा, प्रेम संबंध और पैसों के विवाद के कारण हुई मौत..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
November 23, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी: मां, बेटी और बेटे की हत्या में नया खुलासा, प्रेम संबंध और पैसों के विवाद के कारण हुई मौत..
0
SHARES
294
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली 

बलरामपुर, 23 नवंबर 2024/ बलरामपुर जिले में हुए एक दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों मोख्तार अंसारी और उसके भाई आरिफ अंसारी ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है, जो प्रेम संबंधों और पैसों के विवाद से जुड़ा हुआ था। आरोपी मोख्तार अंसारी का मृतक महिला के घर आना-जाना था, जबकि आरिफ अंसारी का मृतक मुस्कान से प्रेम संबंध था। मुस्कान ने शादी करने से इंकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर दोनों भाइयों ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

हत्या का कारण: प्रेम संबंध और पैसों का विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी आरिफ अंसारी ने मृतक मुस्कान से शादी के लिए दबाव डाला था, लेकिन मुस्कान ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद, दोनों भाइयों ने मिलकर मुस्कान और उसके परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। मोख्तार अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई आरिफ अंसारी ने अपनी ठेकेदारी से कमाए पैसे को मुस्कान और उसके परिवार पर खर्च किया था, लेकिन घर में पैसे नहीं भेजे, जिससे पारिवारिक विवाद बढ़ा और हत्या का कारण बना।

घटना का विवरण

26 अक्टूबर को मोख्तार अंसारी ने मृतक परिवार को झारखंड स्थित नेशनल बेतला पार्क जिला लातेहार घुमाने का बहाना बनाकर नगर पंचायत कुसमी से बाहर ले जाने का प्लान बनाया। इसके बाद, मोख्तार और मृतक परिवार ने चांदो के रास्ते यात्रा शुरू की। चांदो पहुंचने के बाद उनकी मुलाकात आरोपी आरिफ अंसारी से हुई। मोख्तार और मृतक कौशल्या बेटी मुस्कान बेटा पिंटू को अपने घर बलरामपुर ले गया जबकि आरिफ अंसारी ग्राम करचा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बलरामपुर मोख्तार के घर पहुंच गया और पांचों एक साथ मिलकर रात का भोजन भी किये।

रात के समय जब परिवार के सदस्य सो गए, तो आरिफ ने मुस्कान पर चाकू से हमला किया। मुस्कान की चीख सुनकर मां कौशल्या जाग गई, और फिर मोख्तार ने दोनों को टांगी से वार कर घायल कर दिया। बाद में दोनों बेहोश हो गए और फिर दोनों को बाहर खींचकर टांगी से कई बार गले में वार किया। जब पांच साल का बेटा पिंटू ठाकुर जागा, तो उसे भी टांगी से मार डाला।

शवों को नाले में फेंककर फरार हुए आरोपी

हत्या के बाद, दोनों आरोपियों ने शवों को खेत के नाले में बारी-बारी से फेंक दिया और घर में खून के धब्बे साफ कर फरार हो गए। मोख्तार अंसारी झारखंड के चैनपुर भाग गया, जबकि आरिफ अंसारी महाराष्ट्र की ओर फरार हो गया।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

कुसमी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और चार दिन पहले आरिफ अंसारी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। मोख्तार अंसारी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल टांगी और चाकू बरामद किए हैं। इस मामले में कुसमी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 140(3), 138(2) के तहत कार्यवाही की और उन्हें कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Previous Post

05 वार्डों में मतदाता सूची तैयार करने में पायी गई गड़बड़ी

Next Post

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी के सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराया..

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
बार एसोसियेशन भरथना के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

बार एसोसियेशन भरथना के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

November 10, 2025

अहेरीपुर में नई राशन डीलर शबाना बेगम ने संभाली जिम्मेदारी, ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 10, 2025
बलरामपुर: 02 वाहन सहित 83 बोरी अवैध धान जब्त..

बलरामपुर: 02 वाहन सहित 83 बोरी अवैध धान जब्त..

November 10, 2025
बलरामपुर: बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—117 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, बिहार का युवक गिरफ्तार!

बलरामपुर: बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—117 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, बिहार का युवक गिरफ्तार!

November 10, 2025

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7