जालौन जिले में इंस्पेक्टर अरुण राय सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में उनके ही थाने में तैनात कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा को जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा और इंस्पेक्टर अरुण राय के बीच अवैध संबंध थे। आरोप है कि मीनाक्षी ने इंस्पेक्टर की अंतरंग वीडियो बना ली थीं और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि ऐसी एक नहीं बल्कि कई वीडियो मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की जल्द ही शादी होने वाली थी और इसी बीच वह इंस्पेक्टर अरुण राय से 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। इसी मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर इंस्पेक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि मीनाक्षी शर्मा इससे पहले पीलीभीत जिले में भी एक सिपाही को रेप केस में जेल भिजवा चुकी है, जिसमें भी 25 लाख रुपये की मांग का आरोप लगा था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस विभाग के अंदर मीनाक्षी के और भी शिकार हो सकते हैं।
फिलहाल आरोपी कांस्टेबल जेल में है और पुलिस मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क और पिछली घटनाओं की गहराई से जांच कर रही है।














