• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में भीषण टक्कर से मचा हड़कंप

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
May 13, 2025
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में भीषण टक्कर से मचा हड़कंप
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में भीषण टक्कर से मचा हड़कंप

भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर भोली गांव के पास नगला अजीत मोड पर सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे झंडा चढ़ाकर वापस जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली व सामने से बरातियों को लेकर तेज रफ्तार आ रही पिकअप की भीषण टक्कर होने से हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया जबकि पिकअप सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।  सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर दोनों ही वाहनो में सवार करीब पचास लोगो मे दस को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा गया जिसमें तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250513-WA0092.mp4

जिला औरैया के उमरेन गांव निवासी नरेंद्र बाथम अपने निजी ट्रैक्टर ट्रॉली में परिजनो व रिश्तेदारों को बैठाकर लखना स्थित देवी मंदिर में झंडा चढ़ाकर वापस जा रहा था, ट्रैक्टर नरेंद्र बाथम ही चला रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 30 लोग सवार थे। जबकि थाना उसराहार थाना क्षेत्र के नगला भिखारीदास (समथर) निवासी कलक्टर सिंह के पुत्र की बरात में शामिल होने वाले कुछ लोगो को लेकर पिकअप अनंतराम जाने के लिए बकेवर की तरफ जा रही थी। पिकअप में सवार घायल रत्नेश निवासी नगला भिखारीदास ने बताया कि पिकअप में 20 से 25 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली में कई महिलाएं व बच्चें भी सवार थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कई लोग उछलकर सड़क व उसके किनारे गिर पड़े। सड़क किनारे पलटी पिकअप में सवार लोग भी पास लगी झाड़ियों व खेत मे गिर पड़े। दोनों ही वाहनो में फंसे कुछ लोगो को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाओ व बच्चो की चीख पुकार  समेत पिकअप में सवार लोगो में अफरा तफरी मची रही। हादसे से मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटे आवागमन भी बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनो कतारें लग गई। पुलिस प्राशासन ने जेसीबी मशीन मंगाकर ग्रामीणों की मदद से  सड़क से ट्रैक्टर ट्रॉली हटाकर आवागमन सुचारू कराया। हादसे में  ट्रेक्टर चालक नरेंद्र बाथम (30), आशीष (20), कु0 भारती (16) पुत्री सरोज कुमार, विद्यावती (65) पत्नी स्व0 विजय बहादुर निवासीगण उमरैन थाना एरवा कटरा जिला औरैया,  गीता देवी (50) पत्नी राम प्रकाश निवासी हरवंशपुर सहार औरैया, सरोजनी (35) पत्नी देवकीनंदन निवासी श्यामपुर बेबर जिला मैनपुरी समेत पिकअप में सवार रत्नेश (20) पुत्र सत्यप्रकाश, सोनू कठेरिया (22), मंजेश, रुद्र (18) पुत्रगण आशाराम निवासी नगला भिखारीदास समथर थाना ऊसराहार घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप की चपेट में आकर घर के बाहर मौजूद रामकिशोर (60) निवासी नगला अजीत भरथना भी घायल हो गया। चिकित्सक डॉ ललित कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल उमरैन गांव निवासी घायल नरेंद्र बाथम के सीने व पैर में गहरी चोटें है, इसी गांव के आशीष के बाएं हाथ मे फ्रेक्चर आदि चोटे आई जबकि नगला भिखारीदास गांव निवासी रत्नेश के  बायीं हसुली आदि में गहरी चोटे आने से तीनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे में कुल 10 लोगो का मेडिकल किया गया।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगो को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, पिकअप चालक की तलाश की जा रही है, फिलहाल हादसे को लेकर अब तक कोई तहरीर नही मिली है।

Previous Post

एक और वार से नेस्तनाबूत हो जाता पाकिस्तान: ऑस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ ने भारत को करार दिया विजेता, बताईं वजहें

Next Post

साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला,मौत

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post

साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला,मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026
कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

May 1, 2026
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7