
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रिजवान द्वारा छात्रा को परेशान किए जाने एंव ऊसराहार थानाध्यक्ष मंसूर अहमद द्वारा पीडित की सुनवाई न करने पर छात्रा द्वारा जान दिए जाने के मामले में प्रशासन अब एक्शन मे है। आईजी जोगिंदर सिंह ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ थाने पहुचकर जांच की। आईजी ने बताया पूरे मामले मे थानाध्यक्ष मंसूर अहमद की लापरवाही सामने आई है इसलिए थानाध्यक्ष मंसूर अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर गुंडा एक्ट एंव गैगेस्टर की कार्यवाही की जाएगी पीडित परिवार की सुरक्षा के लिए गांव मे पुलिस वल तैनात किया गया है













