भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी, 05 मई 2025/ बलरामपुर जिले के तहसील शंकरगढ़ स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कृष्णनगर की बाउंड्री वॉल को अनधिकृत रूप से तोड़ने के मामले में ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम मिशन स्कूल के संचालक पीटर क्लावेर लकड़ा के खिलाफ थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी श्री करुण डहरिया ने बताया कि शासकीय स्कूल की बाउंड्री वॉल को तोड़कर नया रास्ता बनाने का प्रयास किया गया। इस पर स्कूल के प्रधान पाठक ने विरोध किया तो संचालक ने अभद्र व्यवहार किया और बिना अनुमति के शासकीय भूमि का अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया।
पीटर क्लावेर लकड़ा के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही स्कूल की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह कार्रवाई लोक संपत्ति की सुरक्षा और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।














