• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 27, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

सूरजपुर में माता राजमोहिनी देवी चौक हेतु स्थल का चयन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री धन्वंतरी क्लीनिक स्वास्थ्य योजना के तहत दवाई उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बारिश प्रारंभ होने से पूर्व नगरीय क्षेत्र के नालियों को साफ-सफाई करने अभियान चलाने के निर्देश

सूरजपुर/27 मई 2022/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने नगरीय निकायों के विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायत सीएमओ की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धनवंतरी क्लिनिक योजना, पौनी पसारी योजना, नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी सहित नगर में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ली तथा बेहतर क्रियान्वन के निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सूरजपुर जिले के भ्रमण के दौरान किए गए माता राजमोहिनी देवी चौक की घोषणा के अनुरूप चौक के लिए स्थल चयन करने नगर पालिका सीएमओ सूरजपुर को निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री श्री धनवंतरी क्लीनिक योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों से जेनेरिक दवाई लिखने एवं अधिक से अधिक उपयोगी दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दी।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, नगर पालिका सूरजपुर सीएमओ श्री बसंत बुनकर, बिश्रामपुर नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती यूफ्रांसिया एक्का, प्रतापपुर नगर पंचायत सीएमओ श्री घनश्याम शर्मा, जरही नगर पंचायत सीएमओ वशिष्ठ ओझा, भटगांव नगर पंचायत सीएमओ प्रवीण उपाध्याय, प्रेम नगर नगर पंचायत सीएमओ श्री सीपी सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर सुश्री आरा ने पौनी पसारी योजना की जानकारी ली तथा बॉस, टोकरी, दोना पत्तल सहित अन्य शिल्पकारों को पौनी पसारी योजना की उपयोगिता अधिक से अधिक प्राप्त हो व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी विकास के अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण के खरीदी विक्री की व्यवस्था निरंतर दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए तथा गौठानो में निर्माणाधीन अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, बारिश में जल भराव, नालियों की साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली तथा सभी सीएमओ को बारिश प्रारंभ होने से पूर्व नालियों के साफ सफाई करने अभियान चलाने निर्देशित किया जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो के व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जानकारी ली तथा सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भवनों में भी मकान मालिकों से संपर्क कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु प्रेरित करने निर्देशित किया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में वन अधिकार पट्टा वितरण हेतु स्थल चिन्ह अंकित करने मोहल्ला समिति गठन करने निर्देशित किया।

Previous Post

माइनिंग, श्रम विभाग एवं उद्योग विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को वृक्ष लगाने का दिया सन्देश

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को वृक्ष लगाने का दिया सन्देश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026
स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

April 30, 2026
बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

April 25, 2026
आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

April 25, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7