भरथना में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी नेताओं व पदाधिकारियो ने जन्मदिन मनाया
भरथना: कस्बा के अवध गार्डेन में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह मनाया गया।समारोह के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छायाचित्र पर मौजूद सपा नेताओं ने तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक यादव, श्रीकृष्ण यादव, चैयरमेन अजय कुमार यादव (गुल्लू), पूर्व जि०पं० मनोज यादव बंटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव रिंकू, नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी, केके यादव, श्रीनवेश यादव, पूर्व प्रधान सुनील यादव, भोला यादव आदि पार्टी नेता, पदाधिकारियो समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा कस्बा के सराय रोड पर युवा सपा नेता अमन सप्रा की अगुवाही में उनके नवीन प्रतिष्ठान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष प्रताप वर्मा, अजमल सिद्दीकी,रहीस सिद्दीकी, नितिन पोरवाल, दीपक पोरवाल, कुनाल पोरवाल, अफजल सिद्दीकी, बाबू, विकास माथुर, विशाल कुमार आदि युवा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








