रेनू तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह उनकी नहीं है। उनका कहना है कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है और किसी ने उनकी आवाज बदलकर यह फर्जी वीडियो वायरल किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे भ्रामक वीडियो पर ध्यान न दें और सच जाने बिना अफवाहें न फैलाएं। रेनू तिवारी ने इस मामले में संबंधित प्रशासन से भी शिकायत करने की बात कही
है।












