• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया विकासखण्ड शंकरगढ़ का सघन दौरा

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 20, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
कलेक्टर एवं सीईओ ने किया विकासखण्ड शंकरगढ़ का सघन दौरा
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

शंकरगढ़ 21 सितम्बर 2024/कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत चल रहे निर्माणधीन, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा तथा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शंकरगढ़ भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हरगंवा के पीवीटीजी हितग्राही भूखना कोरवा के प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाए गए आवास का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत आवास के प्रगतिरत कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही निर्माणाधीन आवास को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने हरगंवा ग्राम पंचायत में किये गये पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के लिए लगाए गए ट्री-गार्ड को देखा। तत्पश्चात् उन्होंने हरगंवा में अमृत सरोवर के पास ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया।

शिविर में पहुंचे कलेक्टर, पीवीटीजी परिवारों से किया संवाद

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जीमल, ग्राम पंचायत जगीमा में आयोजित जनमन शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ उनको समय से मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली तथा कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप सभी शिविर में पहुंच कर योजनाओं की जानकारी लेकर अवश्य लाभ लें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पीएम जनमन योजना अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं के बारे में प्रमुखता से बताया। साथ ही कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान के तहत शिविर में उपस्थित जनों को स्वच्छता की संकल्प भी दिलाई।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

कलेक्टर एवं सीईओ ने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हाई स्कूल जगीमा का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से बात कर शैक्षणिक स्तर का आकलन किया तथा परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन भी किया।

निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री संजय दुबे, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिका चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त..

Next Post

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इटावा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते समय मौत, सीने में दर्द के बाद मैदान में गिरा

इटावा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते समय मौत, सीने में दर्द के बाद मैदान में गिरा

August 21, 2026
कुसमी: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस का सेवा और संकल्प संदेश, पौधरोपण से लेकर मरीजों तक पहुंची मदद

कुसमी: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस का सेवा और संकल्प संदेश, पौधरोपण से लेकर मरीजों तक पहुंची मदद

August 20, 2026
कुसमी: मालिकों की हड़ताल समाप्त होने पर कलेक्टर, एसडीएम, ट्रक मालिक संघ और मीडिया साथियों का आभार

कुसमी: मालिकों की हड़ताल समाप्त होने पर कलेक्टर, एसडीएम, ट्रक मालिक संघ और मीडिया साथियों का आभार

August 20, 2026
कुसमी: गलफुल्ला नदी का रौद्र रूप, टूटी पुलिया बनी जानलेवा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवाजाही से बचने की अपील

कुसमी: गलफुल्ला नदी का रौद्र रूप, टूटी पुलिया बनी जानलेवा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवाजाही से बचने की अपील

August 19, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7