भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी,11 सितंबर 2025:- गौ-तस्करी पर सख़्त नज़र रखते हुए सामरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नग गौवंश के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों आरोपी गायों को बेरहमी से डंडे से पीटते और हाँकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे।
प्रार्थी जितेन्द्र कुमार पिता रामबहादुर ग्राम जमीरापाठ ने थाना सामरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08 सितम्बर 2025 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो व्यक्ति 06 नग गाय लेकर झारखंड के मंहुआडाड़ बूचड़खाना ले जा रहे थे।
जितेन्द्र ने तत्काल गांव के उपसरपंच और ग्रामीणों को बुलाकर डुमरपाठ स्कूल के पास जोगीबांध रोड पर आरोपियों को रोक लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम –
1️⃣ मनी घासी निवासी ग्राम कोदवा, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
2️⃣ फनेश्वर नायक निवासी ग्राम चम्पा, जिला लातेहार (झारखंड) बताया।
पूछताछ में मनी घासी ने कबूल किया कि गाय उसके हैं और वह अपने साले फनेश्वर नायक के साथ उन्हें बूचड़खाने में बेचने ले जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर सामरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी इन्मानुएल लकड़ा के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह एवं उनकी टीम (प्रधान आरक्षक संजय साहू, आरक्षक आदित्य कुजूर और विजय एक्का) ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।














