अहेरीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का राज, मरीजों में बढ़ा संक्रमण का डर
इटावा।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहेरीपुर में चारों तरफ गंदगी का आलम है। अस्पताल के भीतर और बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाए।
👉 वॉशरूम की बदहाली
अस्पताल के वॉशरूम की कई महीनों से सफाई नहीं हुई। टॉयलेट की हालत इतनी खराब है कि मरीज और तीमारदार वहां जाने से कतराते हैं। चारों तरफ दुर्गंध फैली रहती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
👉 डस्टबिन भी भरे पड़े
अस्पताल परिसर में लगाए गए डस्टबिन कचरे से लबालब भरे पड़े हैं। समय पर कूड़ा न उठाए जाने के कारण मरीजों और स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
👉 बाहर भी कूड़े का अंबार
स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार और आसपास की गलियों में भी कचरे के ढेर जमा हैं। इससे साफ है कि अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाह हो चुका है।
👉 ग्रामीणों में आक्रोश
इलाके के लोगों का कहना है कि यह स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को इलाज देने के बजाय बीमारियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
📌 अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों खर्च करने वाले विभाग की नजर अहेरीपुर जैसे अस्पतालों पर क्यों नहीं जाती?













