भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 07 सितंबर 2025/ थाना सामरीपाठ पुलिस ने करमा पर्व के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने आलू खेत के पास जंगल से घेराबंदी कर दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03 सितम्बर को गांव में करमा त्यौहार मनाया जा रहा था। 04 सितम्बर की रात करीब 12 बजे गांव का ही रिश्तेदार कमलेश नगेसिया (30 वर्ष, निवासी- बिरहोरपाठ) उसके घर आया। हड़िया पीकर नशे में धुत आरोपी ने चटाई पर सोते समय महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह वहां से भाग गया।

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। फरार आरोपी जंगल में छिपकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में सामरीपाठ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, आरक्षक 184 आदित्य कुजुर, आरक्षक 848 अजय कुमार, आरक्षक 311 दीपक ओहदार एवं आरक्षक 959 नंदकेश्वर पैकरा की अहम भूमिका रही।














