भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 06 दिसंबर 2025। स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) सेमरा(कुसमी) में आज सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधानसभा की विधायक माननीय श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा थीं।
कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। विधायक पैकरा ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि साइकिल न केवल उनकी दिनचर्या को आसान बनाएगी, बल्कि शिक्षा के रास्ते को भी और सुगम करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, सुनीता भगत व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रही।

सरकार की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में उत्साह का संचार कर दिया। साइकिल पाकर छात्रों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और अभिभावकों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।













