भारत tv24×7न्यूज चैनल रिपोर्टर & सैफ अली
जिला बलरामपुर कांग्रेस कमेटी ने आज किसान हितों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ तहसीलदार के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले की सोसायटियों में लगातार खाद की भारी कमी और किसानों की बढ़ती परेशानी को लेकर प्रशासन को घेरा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि जिले के किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है। मजबूरन किसान निजी दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदने को विवश हैं। शंकरगढ़ समिति में प्रबंधक की गैरमौजूदगी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जिससे किसान परेशान होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह ने मांग की कि शंकरगढ़ समिति में तत्काल प्रबंधक की नियुक्ति की जाए और किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने “सरकार मुर्दाबाद”, “विधायक-सांसद होश में आओ” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया।

धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, शमीम खान, नीरज अग्रवाल, झमरू पैकरा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।














