भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,शंकरगढ़़ 18 अक्टूबर2025: स्व. काका लरंगसाय स्टेडियम शंकरगढ़ में आज जिला स्तरीय कंवर समाज सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला बलरामपुर के सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “खेल हमें एकता, अनुशासन और परिश्रम का संदेश देता है — यही सच्ची जीत की पहचान है।”

कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों और अतिथियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता ने समाज में आपसी सद्भावना और खेल भावना को नई दिशा प्रदान की।













