भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
शंकरगढ़, 4 अप्रैल 2025/ सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के नवापारा में जंगली हाथी के हमले में महिला गिद्दी कोरवा की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने ग्राम पंचायत जगिमा में जाकर मृतिका के पति सुखू कोरवा से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक ने परिवार को 25,000 रुपये की राहत राशि दिलवाने के साथ-साथ तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारियों को आगे सहायता के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप, सरपंच अंबुज यादव, उपसरपंच सीनियरों टोप्पो समेत ग्रामवासियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।














